PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Paris Paralympics 2024 : भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण, PM मोदी ने दी हरविंदर सिंह को बधाई, जानें कौन हैं हरविंदर?

sports-pm-modi-congratulates-harvinder-singh-archer-gave-india-fourth-gold-at-paris-paralympics-2024

PTB News “Sports” पेरिस : पेरिस पैरालंपिक में भारत का अभूतपूर्व प्रदर्शन जारी है। बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह पैरालंपिक में तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। पीएम मोदी ने उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। पीएम ने हरविंदर की ऐतिहासिक जीत पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा- पैरा तीरंदाजी में एक बहुत ही खास स्वर्ण पदक!

.

.

पैरालंपिक 2024 में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में स्वर्ण पदक जीतने के लिए हरविंदर सिंह को बधाई! उनकी सटीकता, ध्यान और अटूट भावना शानदार है। भारत उनकी उपलब्धि से बहुत खुश है। पेरिस पैरालंपिक में भारत ने चौथा स्वर्ण पदक जीता है। अब भारत के नाम 22 पदक हो गए हैं। इनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य हैं। इसी के साथ भारत पैरालंपिक की पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है। पदकों की यह संख्या अब तक की सर्वश्रेष्ठ है।

.

.

टोक्यो 2020 पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। भारत इस साल 25 पार के लक्ष्य के साथ उतरा है। वहीं, भारत ने एक पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। पोलियो ग्रस्त हरविंदर ने तीरंदाजी के ओपन रिकर्व के फाइनल में पोलैंड के ल्यूकास सिजेक को 6-0 से हराकर स्वर्ण जीता। वह पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले देश के पहले पैरा तीरंदाज बन गए।

sports-pm-modi-congratulates-harvinder-singh-archer-gave-india-fourth-gold-at-paris-paralympics-2024

इससे पहले उन्होंने पुरुषों की रिकर्व ओपन प्रतियोगिता में लगातार चार जीत हासिल करके फाइनल में प्रवेश किया था। हरविंदर ने अंतिम चार चरण में ईरान के मोहम्मद रजा अरब अमेरी को 7-3 से हराया था। वहीं, क्वार्टर फाइनल में हरविंदर ने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी कोलंबिया के हेक्टर जूलियो रामिरेज को हराया। इससे पहले उन्होंने राउंड ऑफ 32 में चीनी ताइपे के त्सेंग लुंग-हुई को 7-3 से हराया

.

.

और फिर शुरुआती सेट में पिछड़ने के बाद इंडोनेशिया के सेतियावान सेतियावान को अंतिम 16 राउंड में 6-2 से हराया। हरविंदर सिंह का जन्म 25 फरवरी 1991 को हरियाणा के कैथल में हुआ था। अजीत नगर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरविंदर जब डेड़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और इसके उपचार के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाए गए थे। दुर्भाग्य से इन इंजेक्शन के कुप्रभावों से उनके पैरों की गतिशीलता चली गई। 

.

.

शुरुआती चुनौतियों के बावजूद वह तीरंदाजी में आ गए और 2017 पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू में सातवें स्थान पर रहे। फिर 2018 जकार्ता एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे और कोविड 19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उनके पिता ने अपने खेत को तीरंदाजी रेंज में बदल दिया ताकि वह ट्रेनिंग कर सकें।