PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर, पंजाबी गायक हंसराज हंस की पत्नी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे, पंजाब के मुख्यमंत्री व कई पंजाबी कलाकार,

punjabi-sufi-singer-bjp-ex-mp-hans-raj-hans-wife-passes-away-bhog-today-11-april-2025-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-and-many-punjabi-artists-arrived-to-pay-their-last-respects

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से संबंध रखने वाले पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक और भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस की दिवंगत पत्नी रेशम कौर आज जालंधर में अंतिम विदाई दी गई। जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में स्थिति गुरुद्वारा साहिब में भोग रखा गया था। श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई पंजाबी कलाकार जिनमें बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा,

.

punjabi-sufi-singer-bjp-ex-mp-hans-raj-hans-wife-passes-away-bhog-today-11-april-2025-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-and-many-punjabi-artists-arrived-to-pay-their-last-respects

.

गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार पहुंचे। सभी ने परिवार के साथ दुख साझा किया। बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद उनका जालंधर के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। आपको यह भी बता दें कि, हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर बॉलीवुड सिंगर दलेर मेहंदी की समधन थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर की शादी रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुई है। 18 अप्रैल को हंसराज हंस की मैरिज एनिवर्सरी है। रेशम कौर के निधन के बाद से परिवार में शोक की लहर है। 

.

punjabi-sufi-singer-bjp-ex-mp-hans-raj-hans-wife-passes-away-bhog-today-11-april-2025-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-and-many-punjabi-artists-arrived-to-pay-their-last-respects

.

सूफी गायक और पूर्व सांसद हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि परिवार को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। जब मैं कलाकार था, तब मैं हमेशा हंसरात हंस के गाने सुना करता था। आज दोनों के विचार अलग हैं, मगर हंसराज हंस हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणा रहें हैं। इसलिए आज में उनके परिवार के साथ दुःख साझा करने के लिए पहुंचा हूं।

.

punjabi-sufi-singer-bjp-ex-mp-hans-raj-hans-wife-passes-away-bhog-today-11-april-2025-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-and-many-punjabi-artists-arrived-to-pay-their-last-respects

.

साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसी भी राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। कुछ समय से वह जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती थीं। हाल ही में बीमारी के चलते उनके स्टंट भी डाला गया था। इसके बाद भी उन्हें कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था। अब 62 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है।