PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,

jalandhar-18-year-old-youth-sahil-committed-suicide-big-sad-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर एक 18 साल के युवक ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सुसाइड कर लिया। युवक अपनी महिला मित्र के परिवार द्वारा की गई मारपीट और उसके बाद उससे राखी बंधवाए जाने से परेशान था। जिसके चलते उसने ये कदम उठाया। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने मृतक युवक की महिला मित्र के पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ

.

.

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। मृतक की पहचान गढ़ा के रहने वाले साहिल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने फगवाड़ी मोहल्ला के रहने वाले शैंटी और उसके परिवार के खिलाफ के मामला दर्ज किया है। थाना-7 की एसएचओ अनु पलियाल ने कहा- जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साहिल का शव फंदे से लटका मिला था।

.

.

साहिल से मारपीट के बाद जब उसके हाथ पर उसी की महिला मित्र द्वारा राखी बंधी गई तो वह इस चीज से काफी परेशान हो गया था। जिसके चलते उसने बीते दिन ये कदम उठा लिया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार हैप्पी ने कहा- वह टैक्सी चलाता है। बेटा साहिल अपनी दादी के पास रहता था। वहां से वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीखने के लिए जाता था। महिला मित्र के पारिवारिक सदस्यों ने युवक को फोन कर अपने मोहल्ले में बुलाया था।

.

.

वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। इस बारे में साहिल ने अपने पिता हैप्पी को बताया था। जिसके बाद हैप्पी जब मौके पर पहुंचा तो शैंटी और उसके साथी वहां से साहिल को अपने साथ लेकर फरार हो गए थे। जिसके बाद साहिल के साथ फिर से मारपीट की गई। जब किसी तरह शैंटी का पता लगाकर हैप्पी वहां पहुंचा, तो उसके सामने साहिल की महिला मित्र को शैंटी द्वारा राखी बंधवाई गई। हैप्पी किसी तरह माफी मांगकर साहिल को घर ले आया। मगर इसी से परेशान होकर साहिल ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।

.