PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एचएमवी में ओपन माइक इवेंट के साथ मनाया वल्र्ड रेडियो डे

hmv-college-celebrated-world-radio-day-with-open-mix-event-jalandhar

.

.

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी मास कयुनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशानुसार वल्र्ड रेडियो डे के अवसर पर ओपन माइक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्ट्रीम की छात्राओं ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को एक ऐसा मंच प्रदान किया गया,

.

.

जहां वे अपनी कला के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त कर सकती हैं। ओपन माइक ने छात्राओं का भरपूर मनोरंजन भी किया। उन्होंने छात्राओं को वर्ष 2025 के वल्र्ड रेडियो दिवस की थीम रेडियो व क्लाइमेट चेंज के बारे में भी बताया। इस थीम के अनुसार ग्लोबल चेलेंज के मुद्दों को बेहतर बनाने की क्षमता रेडियो के पास है। ओपन माइक कार्यक्रम में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। इवेंट के दौरान छात्राओं ने अपनी कविताएं,

.

.

शायरी, स्टैंड अप कामेडी, कहानियां तथा गीत प्रस्तुत करके अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि छात्राओं के पास इस मंच के माध्यम से अपनी क्षमता दिखाने का सुअवसर रहा। छात्राओं ने अपनी साथियों की कला की प्रशंसा करना भी सीखा। प्रतिभागी छात्राओं को ई-सर्टीफिकेट प्रदान किए गए। मंच का संचालन ज्योति सहगल ने किया। उन्होंने स्वयं आरजे होने के नाते छात्राओं को वल्र्ड रेडियो दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर गायत्री कैली भी उपस्थित थीं।

.