.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent Hearts Organized the Annual Prize Distribution Function
विधि जैन को मिला ‘स्टूडैंट ऑफ ईयर अवार्ड’, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एवं मैडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत इनोसैंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया / मुख्यातिथि के रूप में जालन्धर शहर के मेयर श्री जगदीश राज राजा उपस्थित हुए तथा सम्मानीय अतिथि के रूप में श्री दिनेश अग्रवाल शामिल हुए / कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती के श्लोक के साथ ज्योति प्रज्जवलित की गई / तत्पश्चात् बच्चों ने शिव आराधना प्रस्तुत की /

वर्ष 2017-18 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया / प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 11वीं व 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति चैक भेंट किये गए / विधि जैन को उसके सम्पूर्ण वार्षिक परिणाम को देखते हुए ‘स्टूडैंट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया / छात्रवृति की राशि अर्चित व ध्रुव अग्रवाल की याद में उनके पिता श्री दिनेश अग्रवाल ने 5100/- के रूप में नकद भेंट की /

इस अवसर पर 355 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गए / अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तर पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं उन्हें फीस में राहत दी जाती है / डायरैक्टर प्रिंसीपल श्री धीरज बनाती ने बौरी मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से लिए जा रहे प्रशंसनीय प्रयासों व कार्यों से अवगत कराया / उन्होंने बताया की न केवल पढ़ाई बल्कि मैडीकल के क्षेत्र में ट्रस्ट ने समाज के लिए फ्री मैडीकल केंम्प लगाकर जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां वितरित करके प्रशंसनीय कार्य किये हैं /
ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद बच्चों को सांत्वना व आर्थिक तौर पर मदद करता है / बच्चों की मदद के लिए लगभग 56 लाख 19 हजार 989 रुपए की राशि खर्च की जाती है / इस अवसर पर स्कूल मैगजीन न्यूज एंड व्यूज का भी विमोचन किया गया / मंच संचालन की भूमिका विद्यार्थियों ने अत्यंत खूबसूरती से निभाई /

मुख्यातिथि श्री जगदीश राज राजा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्य्रकम की बहुत प्रशंसा की / उन्होंने अपने भाषण में कहा कि बौरी मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा जो काम समूचे समाज के लिए किये जा रहे हैं, वह अति प्रशंसनीय हैं / कार्यक्रम के अंत में इनोसैंट हाट्र्स के सैक्रेटरी डाक्टर अनूप बौरी, डाक्टर चन्द्र बौरी सैक्रेटरी मैडीकल सर्विस, डायरैक्टर प्रिंसीपल श्री धीरज बनाती ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया / इस अवसर पर पूरे वर्ष की गतिविधियों के विजेता रहने वाले हाऊस को रनिंग ट्राफी दी गई / वर्ष 2017-18 में टैरेसा हाऊस ने रनिंग ट्राफी प्राप्त की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Organized the Annual Prize Distribution Function




































