.
.
.
.
.
.
.
.
.
Night Sky Watch organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के फिजिक्स विभाग के चंद्रयान विपनेट क्लब द्वारा नाइट स्काई वॉच का आयोजन प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देश में किया गया / इस अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी, कपूरथला से अकाशदीप सिंह रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए / उनका स्वागत फिजिक्स विभाग की विभागाध्यक्षा श्रीमती सलोनी शर्मा ने प्लांटर भेंटकर किया /

आकाशदीप सिंह ने पावर प्वाइंट के जरिए छात्राओं को सौर मंडल की जानकारी दी / उन्होंने चंद्रमा के निर्माण और धरती की धुरी के झुकाव के बारे में जानकारी दी / उन्होंने मौसम और पृथ्वी की सतह पर दिन और रात के बारे में उल्लेखनीय तरीके से जानकारी दी / उन्होंने कहा कि तारे इंसान को चाहे सफेद नजर आते है पर वास्तव में वह रंगीन है / उनका रंग उनके तापमान पर निर्भर करता है /

कालेज परिसर में टैलीस्कोप के जरिए 107 छात्राओं को चांद और शनि गृह दिखाया गया / प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग की इस अनोखी पहल को सराहा / इस अवसर पर जूलोजी विभागाध्यक्षा डॉ. (श्रीमती) सीमा मरवाहा व सिम्मी गर्ग भी उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/































