PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब, प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश के छात्र की म्यूजिकल नाइट के दौरान दो गुटों में हुई झड़प के बाद की हत्या,

punjab-university-chandigarh-himachal-pardesh-student-aditya-thakur-murdered-case

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साउथ कैंपस में एक म्यूजिकल नाइट के दौरान दो गुटों के बीच हुए झगड़े में हिमाचल प्रदेश के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर (Aditya Thakur) के तौर पर हुई है और वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। जानकारी अनुसार छात्र यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में CAI का स्टूडेंट था। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

.

जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित यूआईईटी (UIET) में शुक्रवार की रात को एबीवीपी (ABVP) द्वारा हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का शो चल रहा था। इसी दौरान स्टेज के पीछे दो गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दो-तीन युवकों ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल छात्र को पीजीआई (PGI) में दाखिल करवाया,

.

.

जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की झगड़ा करने वाले आउटसाइडर के थे। वारदात उस वक्त हुई जब मासूम शर्मा स्टेज पर शो कर रहे थे। इस दौरान लाउडस्पीकर की आवाज काफी तेज थी, जिस कारण झगड़े की आवाज सुनाई नहीं दी। झगड़े के दौरान जब जख्मी छात्र आदित्य ठाकुर (Aditya Thakur) जमीन पर गिरा, तो वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स चिल्लाने लगे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

.

.

उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के अध्यक्ष परविंदर नेगी ने कहा है कि वह मामले को लेकर धरना देंगे। उन्होंने आरोप लगाया की विश्वविद्यालय में पुलिस और यूनिवर्सिटी की भी सिक्योरिटी होती है। शो के दौरान भी यूनिवर्सिटी के सभी गेट पर और अंदर पुलिस फोर्स तैनात थी, तो बाहरी लोग कैसे अंदर आ गए। उधर, मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और झगड़े की बाद फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

.

.