PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को मिली धमकी, कहा-तेरे घर फेंकेंगे ग्रेनेड,

haryana-ambala-national-president-of-anti-terrorist-front-india-and-vishwa-hindu-takht-veeresh-shandilya-grenade-attack-threat-call

.

PTB Big न्यूज़ अंबाला : अंबाला में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिंदू तख्त के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने उन्हें फोन पर धमकी दी है कि हम तेरे शहर में आ गए हैं, आज तेरे घर पर ग्रेनेड फेंकेंगे और गोली मार देंगे। इस धमकी के बाद शांडिल्य ने तुरंत हरियाणा व पंजाब के डीजीपी सहित अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजकर उनके आवास व कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।

.

.

पुलिस को भेजी गई शिकायत में शांडिल्य ने एक भारतीय नंबर से मिली धमकी की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को भेजी है। धमकियां मिलने पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वे गीदड़ भभकियों से नहीं डरते, लेकिन पुलिस को पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां उन्हें उनके राष्ट्रवादी और आतंकवाद विरोधी अभियान से नहीं रोक सकतीं। गौरतलब है कि हाल ही में जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ था।

.

शांडिल्य ने आशंका जताई कि खालिस्तान और भिंडरावाला समर्थक आतंकवाद के खिलाफ उनके अभियान को रोकने के लिए आतंक फैलाने के लिए किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। वीरेश शांडिल्य को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिस पर अंबाला पुलिस ने शांडिल्य को धमकी देने वाले खालिस्तानी तत्वों व भिंडरावाला समर्थकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी तथा अंबाला पुलिस दर्जनों नंबरों से

.

.

शांडिल्य को मिली धमकियों के मामले की जांच कर रही है। शांडिल्य ने कहा कि भले ही पुलिस उन्हें धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन पुलिस उन्हें धमकी देने वालों का कनेक्शन नहीं पता लगा पा रही है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें मरने से डर नहीं लगता, लेकिन वह चाहते हैं कि सरकार और पुलिस प्रशासन की गलती की वजह से उनके साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।

.