.
.
PTB Big Political News chandigarh assembly election results 2018 congress leader navjot sidhu statement on bjp
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में किसको कहां से मिल रही है बढ़त, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए मंत्री नवजोत सिद्धू ने अपने विचार व्यक्त किए और बीजेपी का नया नाम दे डाला / नवजोत सिद्धू ने कहा कि राहुल भाई पहले से ही सबको साथ लेकर चलते हैं / इंसानियत की जरूरत है / जो हाथ भारत की तकदीर को अपने हाथों में लेने वाले हैं, वो बड़े मजबूत हैं और बीजेपी का नया नाम है- जीटीयू, यानी गिरे तो भी टांग ऊपर /
.
.
गौरतलब है कि आज देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं / वहीं इस बार एक बड़ा फेर हुआ है / अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी से आगे चल रही है / तीनों राज्यों में कांग्रेस को बहुमत मिलने की उम्मीद है /
.
.
और अगर ऐसा होता है तो यह पार्टी की सबसे बड़ी जीत होगी / पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी पर कांग्रेस और राहुल गांधी भारी पड़ रहे हैं / यह भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि कांग्रेस की यह स्थिति 2019 में बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है / ऐसे में लोकसभा चुनाव 2019 में में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News chandigarh assembly election results 2018 congress leader navjot sidhu statement on bjp




































