PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

Share Market Impact : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से शेयर मार्किट में आई हरियाली,

india share market update sensex nifty speed trump iran war peace Big statement

PTB Business न्यूज़ अमेरिकी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान युद्ध जल्द खत्म होने के संकेतों के बाद वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी मंगलवार को जबरदस्त रौनक लौट आई है। सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि दलाल स्ट्रीट में खरीदारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। ट्रंप ईरान शांति संकेतों का प्रभाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी कमी ने बाजार की धारणा को पूरी तरह बदल दिया है

.

जिससे सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ खुले हैं। ट्रंप के शांति संदेश ने निवेशकों के बीच सुरक्षा और स्थिरता की नई उम्मीद जगा दी है जिससे एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखी गई है। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआत बहुत ही सकारात्मक तरीके से की है। BSE का सेंसेक्स आज सुबह 809 अंकों की बड़ी उछाल के साथ 78,375 के ऊंचे स्तर पर खुला जिसने निवेशकों को भारी राहत दी है।

.

.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी दोहरे शतक के साथ अपनी पारी शुरू की और 252 अंक ऊपर 24,280 पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण भारतीय बाजार में जबरदस्त भूचाल आया था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर 77,566 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी में 422 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई थी। आज की इस बढ़त ने कल के नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के ठाणे में विजिलेंस विभाग की रेड से मचा हड़कंप, पुलिस अधिकारी रंगे हाथों किया गिरफ्तार,

.

और छोटे निवेशकों के बीच फिर से विश्वास पैदा किया है। बाजार में आई इस हरियाली का मुख्य कारण डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है जिसमें उन्होंने मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की उम्मीद जताई है। ट्रंप के इस शांति संकेत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 7.39 प्रतिशत गिरकर 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। कल यही तेल 119.50 डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गया था लेकिन आज की गिरावट ने महंगाई की चिंता को काफी कम कर दिया है।

.

यह भी पढ़ें : T20 World Cup जितने वाली भारतीय टीम पर हुई पैसों की बारिश, जानें उपविजेता और अन्य टीमों को कितने मिले? पैसे,

.

अमेरिकी शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक डॉऊ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कल रात मजबूती के साथ बंद हुए थे जिसका असर आज सुबह एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जिससे भारतीय निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स में 0.39 प्रतिशत की गिरावट और सोने की कीमतों में स्थिरता ने भी शेयर बाजार के लिए एक सहायक वातावरण तैयार किया है।

.

Latest News