PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बादल

himachal pradesh weather heat wave today hailstorm thunderstorm alert tomorrow

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल के कई जिलों में बीती रात बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौमस का आनंद उठा रहे है। सराहन में सबसे ज्यादा 30.0 मिमी, पालमपुर में 9.4, रोहड़ू 8.0, मनाली 6.0, कोटखाई 5.2 और जोगेंद्रनगर 1.0 मिमी बारिश हुई। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आज शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल और हल्की धूप खिली हुई है।

.

मौसम विभाग (IMD) ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों ने गर्मी का अलर्ट दे रखा है। ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के निचले इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी दिया गया है। मैदानी इलाकों के तापमान में इससे एक से 2 डिग्री का उछाल आएगा, जबकि पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। IMD के अनुसार- आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा।

.

.

इसका असर 15 जून तक रहेगा। कल और परसों कई भागों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि और तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कल और परसों यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है।

.

राज्य में 15 जून तक मौसम खराब रहेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी और पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं बीते मंगलवार को दिनभर धूप खिलने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया और राज्य के 11 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया । ऊना का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी का तापमान 39.1 डिग्री, कांगड़ा का 38.8 डिग्री, मंडी व

.

यह भी पढ़ें : यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा मौका

.

बिलासपुर का 38 डिग्री पहुंच गया है। आज हीटवेव चलने से शहरों का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। हिमाचल के मैदानी इलाके जरूर तपे है, लेकिन राज्य के पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर पहुंचे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, मनाली का 27.2 डिग्री और कुफरी 23.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। लाहौल स्पीति के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों 5 से 10 डिग्री के बीच पारा है।

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया,

.