PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਲੋਂ ਓਰੀਐਨਟੇਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की यूनिवर्सिट... जीएनए बिजनेस स्कूल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सफलतापूर्वक... सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 7 छात्राओं को जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में डिग्रियों और पदकों से सम्मानित कि... नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं के सपने हुए चकनाचूर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल को बनाएंगे देश का नंब... जालंधर के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में किया सम्मानित खान सर व उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को लेकर कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला भयानक हादसा! महिला टीचर सहित 3 की हुई मौ/त, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार मानवता शर्मसार : 3 साल की मासूम से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, 1 लाख का जुर्माना व शराब-मांस पार्टी कर... पुलिस बैंड प्रभारी को किया सस्पेंड, फेसबुक से कर रहा था कमाई

मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर

Leave of 2 ministers of Narendra Modi cabinet Raghav Chadha is also big news

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही देश की सियासत में एक बड़ी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम मोदी के कई मौजूदा मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाकर

.

संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को साधने के लिए कई नए और चौंकाने वाले चेहरों की कैबिनेट में दमदार एंट्री हो सकती है। आगामी रणनीतियों के तहत भारतीय जनता पार्टी पंजाब में खासी सक्रिय नजर आ रही है। ऐसी प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस बार मोदी कैबिनेट में पंजाब के चेहरों को खास तवज्जो दी जा सकती है।

.

.

भाजपा ने हाल ही में अपने महासचिव तरुण चुघ को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मैदान में उतारा है। उनके अलावा, पंजाब भाजपा की कमान संभाल चुके पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ के नाम की भी जोरों पर चर्चा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली अटकलें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) से आए राघव चड्ढा को भी मोदी कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है।

.

.

हालांकि, राघव चड्ढा या किसी भी पार्टी नेता की ओर से अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कैबिनेट विस्तार की इन चर्चाओं के बीच कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी होने की भी पक्की खबर सामने आ रही है। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि वर्तमान कैबिनेट से कम से कम 2 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। फिलहाल इन नेताओं के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है,

.

यह भी पढ़ें : यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा मौका

.

लेकिन इस बात पर खास तौर पर गौर किया जा रहा है कि भाजपा ने इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को टिकट ही नहीं दिया है। इनमें पंजाब से आने वाले रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम शामिल है। रवनीत सिंह बिट्टू को दोबारा उम्मीदवार न बनाए जाने के बाद ही इस बात की प्रबल संभावनाएं बन गई हैं कि पंजाब से कई नए चेहरों को मंत्री परिषद में शामिल करके सबको चौंकाया जा सकता है।

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बादल