PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी,

nihang vicky thomas apology buddha dal controversy viral photo Punjab

बुड्ढा दल के सामने मांगी माफ़ी, बोले-भविष्य में नहीं होगी गलती’

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : बीते दिनों एक अश्लील फोटो को लेकर हुए विवाद के बाद निहंग विक्की थॉमस बुड्ढा दल के पास देर रात पहुंचे और संगत और निहंग सिंहों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। विक्की थॉमस ने इस दौरान कहा कि उनसे गलती हुई है और वह इस गलती के लिए संगत से दिल से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर उनके पास कोई भी विवादित सामग्री आती है, तो वह उसे सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे, 

.

बल्कि पहले अपने सिंहों के सामने रखेंगे। निहंग विक्की थॉमस ने आगे यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इसके बाद मौके पर मौजूद निहंग मान सिंह, बुड्ढा दल ने कहा कि जब जसदीप सिंह से जुड़ा वीडियो सार्वजनिक किया गया था, तब संगत की ओर से मांग की गई थी कि विक्की थॉमस सामने आकर संगत और जत्थेदारों से माफी मांगे। 

.

.

उन्होंने आगे कहा कि वीडियो के जरिए कई सिंहों का दिल दुखा है और इसी के चलते विक्की थॉमस को माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जसदीप सिंह को अभी तक पंथ की ओर से दोबारा बाणा पहनने या दस्तार सजाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह भी कहा गया कि जसदीप सिंह भविष्य में पंथ की अगुवाई नहीं करेंगे। इस दौरान विक्की थॉमस ने हाथ जोड़कर कहा कि उनसे गलती हुई है और 

.

.

वह इस गलती के लिए संगत, सिंहों और जत्थेदारों से दिल से माफी मांगते हैं। वहीं, जत्थेदार महाकाल सिंह और बाबा शमशेर सिंह ने कहा कि इस विवाद से पहले भी कई गलतियां हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब जसदीप सिंह को सम्मानित करने और उन्हें फरला देने की तैयारी की जा रही थी, तब विक्की थॉमस को इस बात पर गुस्सा आया कि ऐसे व्यक्ति को फरला कैसे दिया जा सकता है। 

.

यह भी पढ़ें : छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा

.

इसी गुस्से में उन्होंने वीडियो पोस्ट कर दी, जिससे पंथ और कौम की बदनामी हुई। वहीं बाबा जी ने विक्की थॉमस के लिए सेवा भी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब भी वह तख्त श्री हजूर साहिब जाएं, तो माता साहिब देवा जी के स्थान पर सरबलोह के बर्तनों की सफाई की सेवा करें। इसके अलावा, जब भी पंथ खालसा के किसी जोड़ मेले में आएं, तो घोड़ों को पानी पिलाने और उनकी लीद उठाने की सेवा करें।

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग