.
.
.
.
.
.
.
.
.
An idea related to Bharat Partition sharing in Lyalpur Khalsa College was organized
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट विभाग जालंधर में भारत बंटवारे के साथ संबंधित एक विचार चर्चा का आयोजन किया गया / इस विचार चर्चा का मुख्य उदेश विद्यार्थियों को 1947 के बंटवारे के साथ संबंधित “ओरल हिस्ट्री प्रोग्राम” के साथ जोड़ना था / “द पार्टीशन आरकावीज” यह प्रोग्राम स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी अमरीका के सहयोग के साथ चल रहा है /

विभाग के मुखिया डॉ. सुमन चोपड़ा ने आये हुए वक्ताओं-आरकावीज के भारत में असिस्टेंट स. मलकीत सिंह खुमाण और फील्ड ऑफिसर मिस मारवी स्लाथीया की विद्यार्थियों के साथ जान पहचान करवाई / मलकीत सिंह ने कॉलेज के विद्यायर्थियों के साथ भारत-पाक बंटवारे के अलग-अलग पहलुओं पर रौशनी डाली /
उन्होंने कहा कि 1947 के बंटवारे ने विश्व इतिहास की सबसे बड़ी हिजरत करवाई / लाखों लोगों ने आपने हँसते-खेलते घर छोड़ दिए / लाखों लोगों का कत्लेआम हुआ / धर्म आधारित बंटवारे ने इंसानियत को झंझोर कर रख दिया / मिस मारवी स्लाथीया ने इस प्रोजेक्ट की रूप रेखा बारे विद्यार्थियों को समझाया / आरकावीज द्वारा विद्यार्थियों के लिए इस 3 और 6 महीने का स्टडी कम सर्वे का वजीफा भी दिया जा रहा है / स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की और इस संबंधी विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट भी दिया जाएगा /

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने लायलपुर खालसा कॉलेज के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कॉलेज 1947 के बाद जालंधर में दुबारा शुरू किया गया था / उन्होंने कहा कि उस समय की यादों को संभाल कर रखना एक सार्थिक पहल है / कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. करनबीर सिंह ने किया / इस मौके पर डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर, प्रो. जसरीन कौर, प्रो. नवदीप कौर, डॉ, सिमरनजीत सिंह बेंस, प्रो. तरसेम सिंह, प्रो. जसबीर सिंह राणा, प्रो. सूरज भगत, प्रो. संदीप कौर और कॉलेज के अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
An idea related to Bharat Partition sharing in Lyalpur Khalsa College was organized































