PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

नवाज के पाकिस्तान पहुंचने से पहले चुनावी रैलियों में हुए बम धमाके,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Before the arrival of Nawaz in Pakistan, bomb blasts in electoral rallies

75 लोगों की हुई मौत, 62 के करीब हुए घायल, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान में आज दो अलग-अलग जगह चुनावी रैलीयों में हुए बम धमाकों में अब तक 75 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 62 के करीब लोग घायल हो गए हैं / पहला हमला पाक के उत्तर पश्चिम में अंजाम दिया गया / इस बम धमाके में कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के वरिष्ठ नेता तो बच निकले, लेकिन इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले से सटे बन्नू जिले में हुए इस विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अकरम दुर्रानी मामूली रूप से घायल हो गए वहीं दुर्रानी को मामूली चोटें आई हैं / बताया जा रहा है कि विस्फोटक एक मोटरसाईकल पर लगाए गए थे / यह मोटरसाईकल जैसे ही दुर्रानी के वाहन के करीब आई वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

इस हमले के बाद बलूचिस्तान के दारेनगढ़ इलाके में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के उम्मीदवार नवाबजादा सिराज रायसैनी की चुनाव रैली के दौरान दूसरा विस्फोट हुआ / जिसमें बीएपी उम्मीदवार समेत 70 लोगों की मौत हो गई / हाल ही में गठित बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार सिराज रायसैनी पूर्व बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसैनी के छोटे भाई थे /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

शरीफ और उनकी बेटी मरियम के स्वदेश लौटने से पहले इन दो बड़े बम धमाकों से पाकिस्तान दहल उठा है / हालांकि देश में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है / बता दें कि नवाज और मरियम को भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा सुनाई गई है और उन्हें कराची पहुंचते ही गिरफ्तार किया जा सकता है /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

Before the arrival of Nawaz in Pakistan, bomb blasts in electoral rallies

Latest News