PTB News

Latest news
DAV Institute of Physiotherapy में Pahal NGO और Civil Hospital के सहयोग से किया गया Blood Donation C... HMV की B.Sc. (IT) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. ਭੂਗੋਲ ਤੀਜਾ ਸਮੈਸਟਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਮੈਰਿਟ ਸਥਾਨ ਕੀਤੇ ਹਾਸ... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਪੋਲੀਟੀਕਲ ਸਾਇੰਸ) ਤੀਜਾ ਸਮੈਸਟਰ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्श... PCM SD कॉलेज फॉर विमेन जालंधर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा सम्मान समारोह का किया आयोजन, हाकम थापर ने डिप्टी डायरेक्टर, सूचना एवं लोक संपर्क, जालंधर के तौर पर संभाला पदभार, जालंधर, कमिश्नरेट पुलिस ने 'युद्ध नशे के विरूद्ध' के तहत नार्को-आतंकवाद को दिया बड़ा झटका, 5 किलो हे... हिमाचल का अग्निवीर कारगिल में हुआ शहीद, कल पैतृक गांव लाई जाएगी पार्थिव देह, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यम... ब्लैक डे के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, निवेशकों की लगी चांदी,
Translate

लुधियाना उप-चुनाव में कांग्रेस ने आशू को बनाया उम्मीदवार,

congress-has-nominated-bharat-bhushan-ashu-as-its-candidate-for-ludhiana-by-election-punjab

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। भारत भूषण आशु को पार्टी ने टिकट दिया। शुक्रवार (4 अप्रैल) को इसकी घोषणा की गई। अभी आशु पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। वो इस सीट से विधायक भी रहे हैं। पंजाब की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

.

.

इस सीट से आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वे मौजूदा समय में राज्यसभा के सदस्य हैं। इस सीट से विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत गोगी चुनाव जीते थे। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। ऐसे में इस खाली सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया। विधायक बनने से पहले गोगी दो बार के पार्षद रह चुके हैं। वो कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में आए थे।

.

.

भारत भूषण आशु का नाम टेंडर घोटाले में सामने आया था और जेल जाना पड़ा था, पिछले साल दिसंबर में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देते हुए आशु के खिलाफ दर्ज किए गए FIR को रद्द करने का आदेश दिया था और साथ ही साथ जमानत भी दे दी थी। इस सीट पर अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संजीव अरोड़ा के लिए कई चुनावी सभाएं कर चुके हैं।

.

.

संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में टिकट दिए जाने के बाद ये सियासी चर्चा तेज हो गई कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाने की जुगत में हैं। पंजाब में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है। बीजेपी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

.

Latest News