PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साथ पढ़ाते थे और दोनों की अच्छी दोस्ती थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ पढ़ने वाले उसके साथी समेत दो आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से दो पिस्तौल और 11 कारतूस मिले हैं। आरोपियों की पहचान बलदेव चौधरी और अंकित शर्मा के रूप में हुई है।
बलदेव चौधरी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है और अंकित बलदेव का साथी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। CIA टू के प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि थाना मोती नगर में ट्रांसपोर्टर से एक लूट का मामला दर्ज हुआ था।
इस मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बलदेव चौधरी और अंकित शर्मा इस लूट में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलदेव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर अंकित को घंटाघर चौक के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई साथ पढ़ाते थे और
दोनों की अच्छी दोस्ती थी। दोनों काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी बलदेव के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। अब पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आरोपी बलदेव चौधरी लॉरेंस बिश्नोई का कितना करीबी था और लॉरेंस के जेल में बंद होने के बाद वह उसके संपर्क में कैसे रहता था।








































