PTB City न्यूज़ जालंधर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए / सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए होने तथा हल्की बूंदाबांदी के बावजूद लोग योग करने के लिए काफी उत्साहित दिखे / शहर के कई पार्कों में योग करने के लिए सफेद वस्त्र धारण कर लोग पहुंचे /
वहीं दोआबा कॉलेज में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ विधायक रमन अरोड़ा ने किया / उन्होंने कहा कि योग ने लोगों को इस बात का एहसास करवा दिया है कि योग निरोग रहना संभव है गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होने लगा है / सुबह सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा पार्कों में योग शिविर में लोगों का तांता लगा रहा /
इसके साथ ही PAP पुलिस अकादमी फिल्लौर, जिला कचहरी, पुलिस लाइन, डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज की ओर से जैन भवन कपूरथला चौक के अलावा शहर के विभिन्न संस्थानों तथा पार्क में लोगों ने योग शिविर के दौरान योगासन किए / आपको यह भी बता दें कि आज विश्वभर में योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया था / इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी सहित योग गुरु रामदेव भी योग करते हुए नजर आये /














































