.
.
.
.
.
.
.
.
.
Elocution competition organized at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के सोशीयॉलजी विभाग द्वारा एलोक्यूशन प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा निर्देशन अधीन किया गया / इवैंट इंचार्ज सुश्री नंदिनी बुधिया ने निर्याायकगण, डॉ. रमनीता सैनी शारदा (डीन, इनोवेटिव प्रैक्टिस), श्रीमती लवलीन कौर व श्रीमती पवन कुमारी का स्वागत किया / इस प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने एन्वायरमेंट, सोशल मीडिया और मी टू कैंपेन जैसे विषयों पर अपने भाव व्यक्त किये /
छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी / उन्होंने छात्राओं की इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रशंसा की /

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को हर प्रतियोगिता में भाग लेने व आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया / विभाग की इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें आत्मविश्वास लाती है और स्टेज के डर के भाव को उनके मन से दूर करती है /
प्रतियोगिता में रूपम प्राशर प्रथम, पल्लवी और दिशा कुमारी द्वितीय और भव्य मिद्धा तीसरे स्थान पर रही / सांत्वना पुरस्कार राधिका वर्मा को दिया गया / धन्यवाद प्रस्ताव सुश्री नंदिनी बुधिया ने दिया / मंच संचालन मनप्रीत कौर, प्रियंका मरवाहा और हरमनप्रीत कौर ने किया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Elocution competition organized at HMV College Jalandhar




































