PTB News

Latest news
मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर... आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन सत... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में प्रथम सेमेस्टर के विद्य... एच.एम.वी. की प्रीति ने यूनिवर्सिटी में स्थान हासिल किया , एलपीयू ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और ग्लोबल समिट 2026 में 20 से अधिक देशों के 65 से अधिक... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में टैलेंट हंट ‘परिचय’ ने प्रतिभाओं को दिया मंच, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਮਰਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ‘ਕਾਮਫੈਸਟ 2026’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर लगी फटकार, मुख्य सचिव पर लगा 1 लाख का जुर्माना पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल CM ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में टेका माथा, 25 लाख रुपये देने की कर दी घोषण...

पकड़ा गया जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा का नकली PA, फेक कॉल कर रता था ब्लैकमेल,

Fake PA of Jalandhar MLA Raman Arora caught used to blackmail by making fake calls Jalandhar police Big PTB News

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब स्थानीय पुलिस ने विधायक रमन अरोड़ा के नकली PA बनकर जोकि लगातार लोगों को कॉल कर पैसे की उगाही कर रहा था /

पुलिस अधिकारीयों ने आज जालंधर के थाना नंबर 4 में प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया की उनको विधायक रमन अरोड़ा कि और से शिकायत मिली थी की कोई उनका नकली PA बनकर पैसों कि लगातार उगाही कर रहा है, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने FIR नंबर 3 साल 2023 थाना नंबर 4 में दर्ज की और इस मामले में अपनी आई टी सेल कि टीम के माध्यम से तफ्तीश शुरू कर दी /

इस दौरान ACP सेंट्रल ने मीडिया को बताया की आरोपी को मोहाली के फेज नंबर 7 से गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान पलींदार सिंह पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है / ACP के मुताबिक यह व्यक्ति बहुत ही पढ़ा लिखा है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले जिनमें संगरुर, मुक्तसर साहिब और जालंधर में दर्ज हैं /

यह व्यक्ति 22 दिसंबर को मुक्तसर जेल से रिहा हुआ था और उसी ठगी के काम को जारी रखते हुए मॉल रोड बठिंडा से एक सिम खरीदा और उसने उसी नंबर से जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा का PA बनकर ठगी करने के काम को अंजाम देना शुरू कर दिया और लोगों से यह उनके काम को करवाने की गारंटी देते हुए हुए लोगों से पैसे ब्लैकमेलिंग के रूप में लेता था / फ़िलहाल इस व्यक्ति के खिलाफ आगे की करवाई की जा रही है /

Latest News