PTB News

Latest news
जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान क्या डकार चूका है पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर शहर के नामी... विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर... पंजाब सरकार की सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान, छात्राओं ने DC और CP के साथ एक दिन व... पंजाब, वाह! आय 1.08 करोड़ लेकिन खर्च कर डाले 1.39 करोड़, बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल फिर विवादों में घ... जालंधर, विधायक रमन अरोड़ा फर्जी नोटिस के बाद एक और मामले में फंसे, विजिलेंस कर सकती है जाँच, हिरासत म... जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की जेल में आखिर कैसे गुजरी रात, हुए भावुक, पंजाब में उप-चुनाव की हुई घोषणा, 19 जून को होगी वोटिंग, किस-किस पार्टी ने किस-किस नेता को उतारा चुना... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਇਓਲੌਜੀਕਲ ਡਾਈਵਰਸਟੀ ਦਿਵਸ, इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा के तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन, कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला,
Translate

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का हुआ निधन, भारत में एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित

former japan pm shinzo abe dies assailant fired bullets during speech

PTB Sad News नई दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोलियां लगने के कारण मौत हो गई है। उनको उस वक्त गोलियां लगी जब वह नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और जब अस्पताल ले जाया गया था तो वह कोमा में थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

शिंजो आबे पर हुई फायरिंग के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि यामागामी तस्तुया चुनावी सभा में पत्रकार के रूप में पहुंचा था। माना जा रहा है कि हमलावर यामागामी ने हथियार को छुपाने के लिए कैमरे का रूप दिया था, और गन पर काले रंग की पॉलिथिन लपेट रखी थी। बता दें, जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं दुर्लभ हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां हैंडगन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

Latest News