.
GEMS returned to Cambridge school by setting up state camp School Dasua
जैम्स कैम्ब्रिज स्कूल का खिलाड़ी शाश्वत ने लगाया पीसीए मोहाली अंडर 19 स्टेट स्तर का कैंप,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर की क्रिकेट टीम के कप्तान शाश्वत ने 10 दिवसीय क्रिकेट कैंप में भाग लिया / यह क्रिकेट कैंप पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, मोहाली में बीसीसीआई द्वारा 13 जनवरी 2020 से 23 जनवरी 2020 आयोजित किया गया था /
..
गौरतलब है कि शाश्वत ने अंडर 19 एवम् अंडर 23 मुकाबलों में होशियारपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 12 मैचों में 48 विकेट और 333 रन बनाए / इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उसे कैंप में हिस्सा लेने का अवसर मिला / उल्लेखनीय है कि शाश्वत केवल होशियारपुर ही नहीं बल्कि 11 माईनर जिलों में अकेला खिलाड़ी इस कैंप के लिए चयनित हुआ /
.इस मुुलाकात के दौरान शाश्वत ने बताया कि कैंप में मुख्य कोच श्री अरुण बेदी से खेल की बारीकियों को गहनता से जाना तथा उनसे क्रिकेट के गुर सीखे / उसका मानना है कि इन तकनीकों से भविष्य में लाभान्वित होगा / शाश्वत ने इसका श्रेय स्कूल प्रशासन, जिला सचिव श्री रमन घई, माता–पिता एवम् स्कूल कोच अमित ठाकुर को दिया /
.इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल वैशाली शर्मा जी ने बताया कि हमारे स्कूल के खिलाड़ी शाश्वत एवम् कोच अमित ठाकुर की कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल हुई है / स्कूल के सी.ई.ओ. श्री राघव वासल जी ने कहा कि स्कूल के कोच व शाश्वत के भरसक प्रयत्न से ऐसा संभव हो सका है / स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल जी ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों व टीम के कोच, स्कूल प्रशासन व अभिभावको को बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
GEMS returned to Cambridge school by setting up state camp School Dasua




































