.
Talented students of Cambridge International School performed well in the (SOF) examination
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थी हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका उदाहरण ओलंपियाड की परीक्षा का परिणाम है / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. की इंग्लिश, साईंस तथा मैथ्स की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दूसरे चरण में प्रवेश किया है /
.एस.ओ.एफ. की इंग्लिश ओलंपियाड की परीक्षा में कैम्ब्रिज स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों जिसमें कक्षा तीसरी में से अमोलसीरत कौर, चौथी में से अभ्या धिमान, पाँचवीं में से सांची कत्याल छठी में से सृष्टि जैन, सातवीं में से दक्ष कंवर, आठवीं में से शिद्दतप्रीत कौर तथा नौवीं में से सुगंधा मिसरा दूसरे चरण में पहुँच गए हैं / एस.ओ.एफ. की साईंस ओलंपियाड की परीक्षा में से कक्षा तीसरी में से नवरीत मल्होत्रा, चौथी में से जसगीत कौर तथा मान्या कंवर,
. .पाँचवीं में से हरगुण कौर, सांची कत्याल तथा सक्षम महाजन, छठी में से संचित शर्मा सातवीं में से आर्यन ओहरी, आठवीं में से जोयदीप कौर, नौवीं में से कृष्णा तथा यशस्वी और दसवीं में से अरिन अग्रवाल ने दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है / एस.ओ.एफ. की मैथ्स ओलंपियाड की परीक्षा में से कक्षा तीसरी में से अमोलसीरत कौर, चौथी में से जसगीत कौर तथा मान्या कंवर, पाँचवीं में से सांची, छठी में से सरबप्रीत, सातवीं में से आर्यन ओहरी, आठवीं में से वरून बिहाल तथा नौवीं में से कृष्णा ने दूसरे चरण की परीक्षा में प्रवेश करके अपने मातापिता के साथसाथ पूरे स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है /
.स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें पाठ्यक्रम के साथ-साथ इस प्रकार की परीक्षाओं में भाग लेते रहना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त होता है बल्कि ऐसी परीक्षाओं से बहुत अनुभव भी प्राप्त होता है / इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के.वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सबको शुभकामनाएँ दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Talented students of Cambridge International School performed well in the (SOF) examination




































