छोटी सी उम्र में किया कमाल ,भावी मिल्खा सिंह बनकर मचाया धमाल,
PTB न्यूज़ शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के विद्यार्थियों ने हमेशा की तरह एक बार फिर पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करके क्षेत्र और स्कूल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के होनहार छात्र हरशान सिंह ने नैशनल ओपन चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में अंडर-18 केटेगरी में 400 मीटर में प्रथम स्थान तथा फाइनल में छठा स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करके अपने माता-पिता के साथ-साथ स्कूल को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।
. .हरशान की इस उपलब्धि से न केवल हरशान के परिवार बल्कि पूरे स्कूल में उत्सव का माहौल है।हरशान की ऐसी उपलब्धि से स्कूल के सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा भी मिलती है। हरशान अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता तथा अपने अध्यापकों को देते हुए कहता है कि खेलों की प्रेरणा उसे अपने पिता से ही मिली। हरशान का झुकाव खेलों की तरफ किस प्रकार हुआ इसका उतर देते हुए हर शान ने कहा खेलों की तरफ उसका झुकाव बचपन से ही था क्योंकि उनके पिता खुद एक बहुत अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं।जब वो खेला करते थे तो उन्हें भी उनके पिता साथ ले जाते थे। इस तरह धीरे-धीरे उसका रूझान भी खेलों की तरफ बढ़ता गया।
..
छोटे से गाँव में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करना पड़ा इसका उतर देते हुए हरशान ने कहा जी हाँ एक छोटे से गाँव में रहते हुए तथा खेलों का अभ्यास करते हुए कभी-कभी बहुत सी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। हमें कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। हरशान ने अपनी उपलब्धियो के विषय में बताते हुए कहा कि उसने जोनल लेवल वॉली वॉलटूर्नामेंट में प्रथम स्थान, जोनल लेवल एथलीट मीट गिंदुरी में प्रथम स्थान, स्टेट लेवल कंपीटीशन लुधियाना 200 मीटर रेस में दूसरा स्थान, स्टेट लेवल वॉलीवॉल टूर्नामेंट अंडर17 में दूसरा स्थान, अंडर-20 नेशनल लेवल कंपीटीशन संगरूर में भी हिस्सा लिया, अंडर-23 नेशनल लेवल कंपीटीशन 2021 जोकि दिल्ली में हुआ था में भी हिस्सा लिया था।
. .इस अवसर पर हरशान के माता पिता ने अपनी बच्चे की इस उपलब्धि पर स्कूल का भी आभार व्यक्त किया जहाँ उनके बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ उचित मार्गदर्शन भी मिला। स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने हरशान तथा उसके माता पिता को शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि इंसान को हमेशा पूरी लगन के साथ अपने जीवन के लक्ष्य की ओर बढऩा चाहिए।पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में संतुलन ज़रूर बना कर रखना चाहिए। कड़ी मेहनत तथा लगन कभी भी निष्फल नहीं जाती ।कठिन परिश्रम ही मनुष्य को जीत तक लेकर जाती है। इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल , डायरेक्टर ईना वासल तथा सीईओ राघव वासल ने भी हरशान की इस उपलब्धि पर उसको शुभकामनाएँ दी तथा उसके सुनहरे भविष्य के लिए भगवान से प्रार्थना भी की।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































