.
.
.
HEALTH MINISTER HERALDS NEW ERA IN QUALITY HEALTHCARE BY INAUGURATING SUPER SPECIALTY CLINIC IN LOCAL CIVIL HOSPITAL
प्रसिद्ध डॉ. स्व-इच्छा से लोगों को देंगे मुफ्त सलाह, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” : लोगों को सरकारी अस्पतालों में गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए एक नये दौर की शुरुआत करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रह्म महिन्दरा ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल में एक सुपर सपैसलिटी क्लीनिक का उदघाटन किया जहाँ ज़रूरतमन्द लोगों को जाने माने 40 डॉक्टर स्व-इच्छा के साथ गुणवता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं उपलब्ध करवायेंगे /
.
इस सुपर सपैशलिटी क्लीनिक को लोगों को समर्पित करते हुए उन्होने कहा कि यह एक नये युग की शुरुआत है क्योंकि लोगों को ओरोलोजी, नैफरोलोजी,गैस्टरोलोजी, कारडीओलोजी, आनकोलोजी, पलमोनौजी, कैंसर सजऱ्री और अन्य क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को अब सरकारी अस्पतालों में भी मिलेंगी / उन्होंने कहा कि पटेल, टैगोर, श्रीमन, कैपीटोल, सिक्का, अग्रवाल, सरवोद्या, केअरमैकस, शरनजीत और हांडा अस्पताल के जाने-माने सपैशलिट अब सिविल अस्पताल में मुफ्त सेवाओं को निभायेंगे /

उन्होने कहा कि कारडीओलजी की ओ.पी.डी. रोज प्रात:काल 10 से 11 बजे तक मिलेगी जबकि न्योरोलोजी की ओ.पी.डी.सवेरे 11.15 से 12.15 बजे, नैफरोलोजी की 12.30. से 1.30 बजे तक ओ.पी.डी.उपलब्ध होगी / इस तरह उन्होने कहा कि गैस्टरोओलोजी की ओ.पी.डी. सोमवार और शनिवार 1.45 से 2.45 बजे तक, सिर और गर्दन की कैंसर सजऱ्री की ओ.पी.डी. गुरूवार को 1.45 से 2.45 बजे तक, पलमोलोजी और औनकाओलोजी की 1.45 से 2.45 बजे तक मंगलवार को उपलब्ध होगी /
.
उन्होंने कहा कि ओ.पी.डी. में आने वाले गरीब और ज़रूरतमंदों के लिए यह सुविधा बहुत लाभदायक सिद्ध होगी / उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिवार के लिए यह सुविधा एक वरदान बनकर आयेगी क्योंकि उनको डॉक्टरों की सलाह लेने के लिए पी.जी.आई.चंडीगढ या मैडीकल कॉलेजों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी /
.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं / उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य ज़रूरतमन्द लोगों को सरकारी अस्पतालों में गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना है उन्होंने कहा कि इस लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र को मुख्य प्राथमिकता दे रही है /

.
इससे पहले श्री महिन्दरा ने विधायक प्रगट सिंह की उपस्थित में जमशेर से हरलो फराला तक बनी नयी सड़क लोगों को समर्पित की / उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के संपूर्ण विकास के लिए वचनबद्ध है /
.
इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कमिशनर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, कमिशनर पुलिस श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.एस.पी. श्री नवजोत सिंह माहल, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री जतिन्दर जोरवाल, एस.डी.एम. श्री परमवीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजेश सफ़ेद, मैडीकल सुपरडैंट डॉ. जसबीर बावा, डॉ.तरसेम सिंह, डॉ. टी.पी.सिंह, डॉ.कशमीरी लाल, डॉ.सतीश, डॉ.कुलविन्दर कौर, तहसीलदार अदित्या गुप्ता,एक्सियन पी.डबलियू.डी. और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HEALTH MINISTER HERALDS NEW ERA IN QUALITY HEALTHCARE BY INAUGURATING SUPER SPECIALTY CLINIC IN LOCAL CIVIL HOSPITAL



































