PTB Political न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आज 2 से 3 सीटों पर टिकट का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में टिकट लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं। अब इनका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। संभव है कि शाम तक पार्टी हाईकमान टिकट की घोषणा कर देगी। सूत्रों की माने तो शिमला संसदीय सीट से सिटिंग MP सुरेश कश्यप और
..
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का टिकट लगभग फाइनल है। इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, कांगड़ा से त्रिलोक कपूर और डॉ. राजीव भारद्वाज का नाम आगे माना जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि कांगड़ा से पार्टी ब्राह्मण नेता डॉ. राजीव भारद्वाज को अपना प्रत्याशी बना सकती है। यहां अगर फेरबदल हुआ तो गद्दी नेता त्रिलोक कपूर को भी टिकट मिल सकता है।
. .