PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

आज डूबे निवेशकों के 13 लाख करोड़ रूपये, सेंसेक्स ने आखिर क्यों दिखाई बड़ी गिरावट,

business-stock-market-bse-sensex-nse-nifty-big-news-share-market

.

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : शेयर बाजार में आज यानी 13 मार्च को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट रही। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट देखी गई है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक (5.11%) गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ।

.

वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक (4.20%) की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ। जेट एयरवेज के शेयर में आज लगातार दूसरे दिन 5% का अपर सर्किट लगा। ये 2.15 रुपए (5.00%) चढ़कर 45.20 रुपए पर बंद हुआ। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल यानी NCLAT ने जेट एयरवेज को जालान​​​-​कालरॉक कंसोर्टियम (JKC) को सौंपने के फैसले को बरकरार रखा है।

.

.

इसी कारण इसके शेयरों में तेजी है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कल यानी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए था, जो अब आज घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में 13 लाख करोड़ की गिरावट आई है। बीते 5 दिन में BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 7% से ज्यादा गिर चुका है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में दबाव मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन के बयान के बाद से देखा जा रहा है।

.

सेबी चीफ ने छोटे और मझोले आकार की कंपनियों के शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था- ‘कुछ लोग इसे बबल कह रहे हैं। ये सही नहीं होगा कि इस बबल को और बड़ा बनने दिया जाए। अगर ये बनता रहेगा और जब ये फूटेगा तो इसका असर निवेशकों पर होगा। ये सही चीज नहीं है। इन कंपनियों के वैल्यूएशन फंडामेंटल को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।’ JG केमिकल्स की बाजार में खराब लिस्टिंग हुई है। NSE पर ये 5.43% डिस्काउंट के साथ 209 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है।

.

BSE पर इसकी लिस्टिंग 4.52% नीचे 211 रुपए पर हुई। इसके बाद इसमें और गिरावट देखने को मिली और ये BSE पर 36.20 रुपए (16.38%) गिरकर 184.80 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 221 रुपए था। ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 12 मार्च से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। IPO के जरिए कंपनी 601.55 करोड़ जुटाना चाहती है।

.

पॉपुलर व्हीकल्स ने इस इश्यू का प्राइस बैंड 280-295 तय किया है। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाई करते हैं, तो इसके लिए 14,750 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 191,750 खर्च करने होंगे। इससे पहले कल यानी 12 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 165 अंक की बढ़त के साथ 73,667 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की तेजी रही। ये 22,335 के स्तर पर बंद हुआ था।

.

Latest News