PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर की चर्च के पादरी पर बच्चे की बीमारी ठीक करने के नाम पर 65 हजार ठगने के लगे आरोप, बच्चे की हुई मौत, पत्रकारों को मिली धमकी,

jalandhar tazpur charch allegation 65000 cheated name ending childs illness not saved

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर की ताजपुर (खुरला किंगरा, लांबड़ा) स्थित चर्च में बीमारी ठीक कर देने का नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। चर्च के पादरी पर ब्रेन ट्यूमर जैसी बीमारी को प्रेयर से ठीक करने की एवज में 65 हजार हजार ठगने के आरोप लगे हैं। दिल्ली के नांगलोई का परिवार अपने बच्चे का इलाज करवाने के लिए विज्ञापन देखकर चर्च में आया था, लेकिन पैसे भी गए और बच्चा भी नहीं बचा। प्रेयर के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। देर रात प्रेयर के दौरान बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों ने जमकर बवाल किया।

दिल्ली के नांगलोई से आए बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने चर्च का विज्ञापन देखा था जिसमें मरे हुए बच्चों को भी ठीक किया जा रहा था। उसके बाद वह अपने बच्चे जिसे ब्रेन ट्यूमर था को लेकर चर्च में पहुंचे। चर्च में पादरी बरजिंद्र ने उनसे पहले विशेष प्रेयर के लिए पंद्रह हजार रुपए मांगे। उन्होंने 15 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी बच्चा ठीक नहीं हुआ। इसके बाद वह दोबारा फिर पादरी के पास गए और उन्हें बताया कि बच्चे को कोई फर्क नहीं पड़ा है।

इसके बाद पादरी ने कहा कि विशेष बड़ी प्रेयर करनी पड़ेगी, लेकिन उसके चार्जेस ज्यादा हैं। बच्चे के परिजनों ने पूछा तो पादरी ने कहा कि 50000 रुपए लगेंगे। परिवार ने पादरी को 50000 रुपए भी दे दिए, लेकिन ताजपुर चर्च में प्रेयर के दौरान ही बच्चे ने अपने प्राण त्याग दिए। जिस बच्चे का प्रेयर से इलाज करने का पादरी ने दावा किया था उसे देश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (AIIMS) के डॉक्टर भी हाथ खड़े कर चुके थे।

AIIMS के डॉक्टरों ने कैंसर की अंतिम स्टेज होने पर बच्चे के माता-पिता को घर ही सेवा करने की सलाह दी थी। हंगामा होने के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन पुलिस ने भी परिवार की कोई कानूनी मदद करने की बजाए उन्हें गाड़ी करके दिल्ली वापस भिजवा दिया। थाना प्रभारी लांबड़ा से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मौके पर एक जांच अधिकारी को भेजा था। जांच अधिकारी ने परिजनों ने शिकायत देने से मना कर दिया था।

इस पर उन्हें डैड बॉडी के साथ दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का प्रबंध किया गया था। सीधा-सीधा पुलिस ने अपने सिर से बला टालने वाला काम किया। इसी बीच जब चर्च से सम्पर्क किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया, लेकिन जब कुछ मीडिया कर्मियों ने वजहें के प्रधान अवतार सिंह से सम्पर्क किया तो उसने कुछ भी कहने से मना कर दिया और ख़बर ना लगाई जाये ऐसे करने को कहा, अन्यथा अंजाम भुगतने की भी धमिकयां देनी शुरू कर दी /

Latest News