PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. ने हाऊ टू करैक सिविल सर्विसिज एग्जाम इन फस्र्ट अटैंपट विषय पर एक्टैंसन का आयोजन,

KMV organises an Extension Lecture on How to Crack Civil Services Exam in the First Attempt

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय (आटोनॉमस), जालन्धर छात्राओं के सर्वपक्षी विकास के लिए निरंतर प्रयास है। छात्राओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार प्राप्ति के प्रति सक्ष्म बनाने के अपने दृष्टिकोण एवं मिशन के मद्देनजर कैरियर काऊंलिंग एवं कैरियर अवैयरनैस के सम्बन्धित विभिन्न सैमीनार, वर्कशाप, एक्टैंसन लैक्चर तथा इन्टरैक्टिव सैशन आयोजित किए जाते रहते हैं।

.

.

इसी श्रृंखला में हाऊ टू करैक सिविल सर्विसिज एग्जाम इन फस्र्ट अटैंपट विषय पर एक्टैंसन लैक्चर का आयोजन करवाया गया। डॉ. मधुर, सीनियर फैकल्टी, पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ इक्नॉमिक्स, जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज, चण्डीगढ़ ने इस अवसर पर बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। देश के जाने-माने आई. ए. एस. कोच डॉ. मधुर ने छात्राओं को यू.पी.एस.सी. के एग्जाम की तैयारी के लिए विस्तृत मागदर्शन देते हुए उन्हें इस परीक्षा से सम्बन्धि विविध चरणों की जानकारी दी।

.

यू.पी.एस.सी. प्रिलिमिनरी और मेन्स एग्जाम को पहली बार में ही पास करने के लिए छात्राओं को किस प्रकार इस सम्बन्ध में अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए चरणबद्ध और नियोजित तरीके से अपनी तैयारी करनी चाहिए के बारे में डॉ. मधुर ने विस्तारपूर्वक इसकी जानकारी दी। इसके इलावा उन्होंने छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ इस परीक्षा की तैयारी के लिए समय निकालने और परीक्षा से पहले उचित पेपर्स का चयन करने जिससे वे बिना अनावशयक कठिनाई में उलझे परीक्षा उतीर्ण करने में सफलता हासिल कर सकें के बारे में भी बताया /

.

उन्होंने समाचार पत्रों का अध्ययन एवं लेखन कौशल का विकास भी यू.पी.एस.सी. की मेन्स परीक्षा को उतीर्ण करने में सहायक साबित होता है। ये सभी अयोगी जानकारियां डॉ. मधुर ने बहुत धैर्यपूर्वक छात्राओं के साथ सांझा की और व्याख्यान के पश्चात् उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्रस्तुत किया।

.

विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. मधुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से उनके व्याख्यान से प्रेरित होकर कन्या महाविद्यालय की छात्राएं यू.पी.एस.सी. एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभागिता कर देश सेवा के स्वर्णिम अवसरों को प्राप्त कर अपना तथा विद्यालय का नाम प्रशस्त करेंगी।

.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा वर्ष 2015 से स्कूल फार कैम्पैटेटिव एग्जाम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है तथा छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्तमता प्रदान करने में यह स्कूल बेहद कारगर साबित हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समूह आयोजक मंडल को भी मुबारकबाद दी।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें