.
passenger plane carrying more than 80 people crashes in afghanistan taliban area?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अफगानिस्तान : अफगानिस्तान की आरियाना एयरलाइंस का एक यात्री विमान सोमवार को गज़नी प्रांत में तालिबान के कब्ज़े वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया / जानकारी के मुताबिक इस विमान में करीब 83 लोग सवार थे। विमान हवा में ही आग का गोला बन गया /
..
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर करीब 10 मिनट पर देह याक जि़ले में हादसे का शिकार हुआ। यह इलाका तालिबान के कब्ज़े में है / प्रांतीय परिषद के दो सदस्यों ने भी विमान के दर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की / गजनी प्रांत की पहाड़ियां हिंदूकुश पर्वतों की तलहटी में पड़ती हैं और वहां सर्दियों में ज़बर्दस्त ठंड पड़ती है /
..
इससे पहले साल 2005 में अफगानिस्तान में विमान हादसे का शिकार हुआ था / तब काम एयर की पश्चिमी हेरात से राजधानी जा रही उड़ान पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी / देश में हुए युद्ध में कई विमान हादसे का शिकार हुए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
passenger plane carrying more than 80 people crashes in afghanistan taliban area?




































