PTB News

Latest news
मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर... आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन सत... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में प्रथम सेमेस्टर के विद्य... एच.एम.वी. की प्रीति ने यूनिवर्सिटी में स्थान हासिल किया , एलपीयू ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और ग्लोबल समिट 2026 में 20 से अधिक देशों के 65 से अधिक... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में टैलेंट हंट ‘परिचय’ ने प्रतिभाओं को दिया मंच, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਕਾਮਰਸ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ‘ਕਾਮਫੈਸਟ 2026’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਆਯੋਜਨ, पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर लगी फटकार, मुख्य सचिव पर लगा 1 लाख का जुर्माना पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल CM ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में टेका माथा, 25 लाख रुपये देने की कर दी घोषण...

कांग्रेसी नेता राजा वड़िंग का बड़ा बयान, कहा जो इस आंतकी को पहनायेगा जूतों का हार उसे दूंगा 1 लाख डॉलर का ईनाम,

ppcc president raja warring challenges gurpatwant pannu will reward 1 lakh to whoever garlands him with shoes PTB Big News

PTB Big न्यूज़ खन्ना : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे वह अपनी ओर से एक लाख डॉलर का ईनाम देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने यह घोषणा पन्नू की राहुल गांधी की पंजाब यात्रा को रोकने की धमकी के जवाब में की।

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खन्ना पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भारत जोडो यात्रा 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी और यहां एक रात का ठहराव होगा। राजा वड़िंग ने बताया कि यह यात्रा 10 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी। यात्रा 10 को फतेहगढ़ साहिब और 11 को खन्ना पहुंचेगी।

विजिलैंस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिए जाने के मामले पर राजा वड़िंग ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू सही कह रहे हैं। जरूरत पड़ी तो विजिलैंस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा और अपने हक की लड़ाई लडने से वह पीछे नहीं हटेंगे। एसवाईएल के मुद्दे पर चार जनवरी को मुख्यमंत्रियों को केंद्र सरकार द्वारा बुलाए जाने के मुद्दे पर राजा वड़िंग ने कहा कि वह भविष्यवाणी करते हैं कि केंद्र हरियाणा को पानी देने की वकालत करेगा। लेकिन कांग्रेस अपना खून बहा देगी और पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देगी।

Latest News