PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब में फिर चली गोलियां, युवक की हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी,

punjab amritsar murder amritsar 22yrs old boy killed due monetary dispute Big Crime News PTB Big Breaking News

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक 22 साल के युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना मंगलवार रात 11.30 बजे की है। पैसों के लेन-देन को लेकर पहले बाप-बेटों ने मिलकर युवक को पीटा। जब लोगों ने पीड़ित को छुड़वाया तो पीछे जाकर उसकी छाती पर दो गोलियां मार दी गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अमृतसर की अमन एवेन्यू में रात 11.30 बजे के करीब की है।

मृतक के जीजा गौरव ने जानकारी दी कि राहुल कुछ सामान लेने के लिए अमन एवेन्यू आया था। वह पास ही खड़े होकर किसी से बातचीत कर रहा था, तभी आरोपी सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ आ गया। राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाया और राहुल को घर भेजा। लेकिन सोनू भट्‌टी अपने बेटों के साथ वापस आया और राहुल की छाती पर दो गोलियां दाग दी। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिवार का कहना है कि वह पहले अमन एवेन्यू में ही रहते थे। आरोपियों से उन्होंने कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसके बदले आरोपियों ने उनका पूरा घर हथिया लिया। केस कोर्ट में भी चल रहा है। जिसकी रंजिश आरोपी उनके साथ रखते थे और उन्हें अमन एवेन्यू में आने नहीं देते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखवाया है। आज मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

वहीं पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। कत्ल की सूचना मिलने के बाद थाना गेट हकीमां की पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार व चश्मदीदों के बयानों के आधार पर पुलिस ने सोनू भट्‌टी व उनके बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

Latest News