.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Gurpurab of Shri Guru Gobind Singh ji Celebrated by St Soldier Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया, जिसमें स्टाफ मेंबर्स, छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया / सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु ज़ी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना /

पाठ के उपरांत छात्रों ने गुरु का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया / छात्रों ने “बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल” के जैकारों के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी / अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई / इसके अतिरिक्त गुरु का लंगर तैयार कर सभी को खिलाया गया /

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए गुरु जी द्वारा दी गई कुर्बानियों, जीवन संबंधी शिक्षा से प्रेरणा लेने को कहा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Gurpurab of Shri Guru Gobind Singh ji Celebrated by St Soldier Group of Institutions































