PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में वीरवार सुबह माैसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बरसात से ठंडक बढ़ गई। मोगा में सुबह 4 बजे बरसात हुई। लगभग पूरे प्रदेश में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
. .इसके साथ ओलावृष्टि होगी और बारिश हो सकती है। विभाग ने बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आने की आशंका जताई है। इसके बाद एक व तीन मार्च को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है, जबकि दो मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को भी पंजाब में कुछेक जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।
. . .