PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रसिद्ध TV अभिनेता का हुआ निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली आखिरी सांस,

tv-actor-vibhu-raghav-dies-breathed-his-last-2-june-2025-long-battle-cancer-mumbai

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता विभु राघव अब इस दुनिया में नहीं रहे। 2 जून 2025 को मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। विभु राघव, जिनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था, बीते कुछ सालों से कैंसर से लड़ रहे थे।

.

.

विभु राघव सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते थे और हमेशा सकारात्मक सोच से अपने फॉलोअर्स को प्रेरित करते थे। लेकिन पिछले एक महीने से वे सोशल मीडिया से गायब थे, जिससे उनके चाहने वालों में चिंता बढ़ गई थी। उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों सिंपल कौल, कावेरी प्रियम और करणवीर मेहरा ने की। करणवीर ने एक भावुक पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “तू चला गया दोस्त, लेकिन तेरी मुस्कान हमेशा याद रहेगी।

.

tv-actor-vibhu-raghav-dies-breathed-his-last-2-june-2025-long-battle-cancer-mumbai

कैंसर की गंभीर स्थिति के कारण विभु लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ नहीं पाए थे, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील भी की थी। विभु की जिंदादिली और साहस को सभी ने सराहा। विभु ने ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सावधान इंडिया’ जैसे टीवी शोज में बेहतरीन अभिनय से पहचान बनाई। वे सौम्या टंडन, अनेरी वजानी, और सिंपल कौल जैसे सितारों के बेहद करीबी दोस्त थे। इंडस्ट्री में उनके काम और व्यवहार की सभी तारीफ करते थे।

.

.

विभु की दोस्त सिंपल कौल ने उनकी तस्वीर के साथ एक इमोशनल इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की और लिखा कि भारी मन से बता रहे हैं कि हमारा प्यारा दोस्त विभु अब हमारे बीच नहीं रहा। कृपया उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ओम नमः शिवाय। टीवी इंडस्ट्री ने एक होनहार और जिंदादिल कलाकार को खो दिया है। उनके अभिनय और जिंदादिली की यादें हमेशा उनके फैंस और दोस्तों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

.