PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बाबा महाकाल के भस्म आरती में शामिल हुए पंजाब के प्रसिद्ध सिंगर Diljit Dosanjh,

punjabi-singer-diljit-dosanjh-participated-bhasma-aarti-baba-mahakal

.

.

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ ने आज सुबह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती का दर्शन किया और बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप का अनुभव किया। मंदिर की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती गौरी जोशी ने बताया कि दिलजीत दोसांझ, जो पंजाबी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रसिद्ध कलाकार और गायक हैं

.

.

विशेष रूप से बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने चांदी द्वार पर भगवान का पूजन और दर्शन किया, जिसे मंदिर के पुजारियों, पंडित राम गुरु और राघव पुजारी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने दिलजीत का सम्मान किया। दिलजीत सिंह दोसांझ ने कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी चर्चित हिंदी फिल्में उड़ता पंजाब और सूरमा रही हैं,

.

.

.

जबकि पंजाबी फिल्मों में जट्ट एंड जूलिएट, पंजाब 1984, सरदार जी, सुपर सिंह और अंबरसरीया जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं। 2020 में, दिलजीत ने बिलबोर्ड के सोशल 50 चार्ट में भी जगह बनाई थी। बाबा महाकाल की भस्म आरती के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर दिलजीत ने कहा, “यह अनुभव ऐसा है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। सब कुछ वही है, लेकिन इसे महसूस करना अद्भुत है। ॐ नमः शिवाय।”

.

.

Latest News