PTB News

Latest news
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम

हिमाचल प्रदेश में हुआ बड़ा बस हादसा, ड्राइवर की हुई मौत, 20 से ज्यादा लोग गंभीर घायल,

himachal-pardesh-kullu-anni-private-bus-accident-one-dead-20-injured

.

.

PTB Big Accident न्यूज़ कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस के खाई में गिर गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। SHO आनी पंछी लाल ने बताया कि बस के चालक की मौत हो गई है।

.

.

हादसे में कितने व्यक्ति घायल हुए, यह थोड़ी देर बाद स्पष्ट हो पाएगा। सभी घायलों को सिविल अस्पताल आनी पहुंचा दिया गया है, जहां पर उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रामपुर के लिए रेफर किया गया है। सूचना के अनुसार, बस करसोग से आनी की तरफ जा रही थी और सुबह सवा 11 बजे के करीब हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 से 25 सवारियां बताई जा रही है। यह हादसा आनी और शवाड़ के बीच करंथल में पेश आया।

.

himachal-pardesh-kullu-anni-private-bus-accident-one-dead-20-injured

.

हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस सड़क से करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मची। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को प्राइवेट वाहन और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय प्रशासन घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत और मृतक के आश्रितों को 25 हजार रुपए की राहत राशि दे रहा है।

.

.

.