PTB News

Latest news
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के किसानों ने लिया बड़ा फैसला, फिरोजपुर में घर पर गिरा ड्रोन, महिला से 3 झुलसे, , कहां-कहां सुनाई दी धमाकों की आवाज, पाकिस्तान ने फिर किया जम्मू, पठानकोट और फिरोजपुर पर ड्रोन से हमला, आर्मी ने आसमान में ही किये ध्वस्त... हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में भी गिरा मिला मिसाइल का टुकड़ा, लोगों में दहशत, सेना को दी गई सुचना, देश के पेट्रोल पंप कल से नहीं लेंगे होगी UPI पेमेंट, आखिर क्यों लिया गया फैसला, जालंधर प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या किये इंतजाम, पंजाब के किस जिले में किया पाक... पंजाब में पाकिस्तानी हमले के बीच पुलिस थाने को उड़ाने की आंतकियों की साजिश नाकाम, टाइम बम और RDX सहित... जालंधर में धमाकों की आवाज के बीच, जिलाधीश डॉ हिमांशु अग्रवाल ने की जनता से अपील, पढ़ें, पंजाब में पाकिस्तान का हमला :पठानकोट एयरबेस और जालंधर में ड्रोन-मिसाइल अटैक को कोशिश, स्कूल-कॉलेज कि... पाकिस्तान हमला, धर्मशाला में चल रहे IPL मैच को बीच में किया गया खत्म, दर्शकों ने लगाए पाकिस्तान मुर्...
Translate

30 अप्रैल को मार दूंगा सलमान खान को, पुलिस कंट्रोल रूम में आई फ़ोन कॉल, मचा हड़कंप,

salman khan new death threat latest news mumbai police alert Big News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान पर इन दिनों भारी खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, सलमान खान को अब एक और नई धमकी मिली है। जिसमें सलमान खान को 30 अप्रैल को खत्म करने की बात कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धमकी देने वाले की पहचान राजस्थान के जोधपुर के रॉकी भाई के रूप में हुई है। रॉकी भाई नाम के इस शख्स ने सीधा मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में ही फोन घुमा दिया और धमकी देते हुए कहा कि वह 30 अप्रैल को सलमान खान को जान से मार देगा।

फिलहाल, इस धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस के होश उड़े हुए हैं। मुंबई पुल‍िस महकमे में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सलमान की सुरक्षा में तैनात जवानों को हर दम तैयार और सजग रहने के न‍िर्देश जारी किए हैं। बता दें कि, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

लॉरेंस कहता है कि, सलमान खान को मारना उसका लक्ष्य है। जहां इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा रखी है। सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही सलमान के कहीं आने-जाने पर भी पुलिस द्वारा उनकी खास सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है।

बता दें कि, सुरक्षा के मद्देनजर सलमान खान ने हाल ही में वाइड कलर की बुलेट प्रूफ निसान एसयूवी कार खरीदी है। सलमान को बुलेट प्रूफ गाड़ी ख़रीदने का फैसला धमकियों के चलते लेना पड़ा। इसके अलावा आपको बतादें कि, सलमान खान ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस भी लिया है। सलमान खान ने मुंबई पुलिस में हथियार रखने के लिए लाइसेंस अप्लाई किया था, जिसके बाद उन्हें लाइसेंस दे दिया गया।

Latest News

Latest News