PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर साइकिल और बाइक की भयानक टक्कर हो गई जिसमे कि बाइक सवार युवक कि मौत हो गई हैं / मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तड़पता रहा, लेकिन उसकी मदद करने की बजाय लोग उसका वीडियो बनाते रहे / मृतक की पहचान अमित महतो निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है /
. . .बताया जा रहा हैं कि मृतक एक प्राइवेट फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था और वह काम पर जा रहा था / जैसे ही वह सराभा नगर के पास पहुंचा तो वह साइकिल से टकरा गया / टक्कर लगाने के कारण बाइक सवार हाईवे पर जा गिरा / इस बीच एक अनजान ट्रक उसके ऊपर से निकल गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई /
.
.वहां से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई / फिर लोगों ने इसकी सूचना हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी / बाइक सवार युवक तड़पता रहा पर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया जिसके कारण उसकी मौत हो गई / अगर उसे समय से हॉस्पिटल पंहुचा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































