PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा

stock market crash today investors lose crores

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली का भीषण दबाव देखने को मिला, जिससे दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त कोहराम मच गया। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 1 फीसदी यानी 230 अंक फिसलकर 23,255 के स्तर पर आ गया, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.87 फीसदी यानी 637 अंक का बड़ा गोता लगाकर 74,265.32 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेज गिरावट के चलते बाजार के लगभग सभी सेक्टर्स में लाल निशान हावी रहा,

.

जिसमें सबसे ज्यादा मार मेटल और रियल्टी सेक्टर पर पड़ी। बाजार में आई इस सुनामी के चलते निवेशकों की संपत्ति को भारी झटका लगा है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 483 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 478 लाख करोड़ रुपये पर सिमट गया। बाजार में मंदी का आलम यह रहा कि बीएसई पर एक्टिव कुल 3,365 शेयरों में से 2,376 शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि महज 809 शेयरों में ही बढ़त दर्ज की गई।

.

.

इसके अलावा, 120 शेयरों में लोअर सर्किट लगा और 117 शेयर टूटकर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर तक पहुंच गए। सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से केवल 8 शेयर ही मामूली बढ़त दर्ज कर सके, जबकि बाकी 22 शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर 2 फीसदी से अधिक लुढ़क गए। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) जैसे दिग्गज शेयरों में भी बिकवाली का दबाव बना रहा,

.

जिससे बाजार को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। दलाल स्ट्रीट पर मचे इस हाहाकार के पीछे तीन बड़े वैश्विक और घरेलू कारण रहे। सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में आया उछाल है, जो 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं। इससे आयात बिल और महंगाई बढ़ने की चिंताएं गहरा गई हैं। दूसरी तरफ अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों के चलते यूएस फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका बढ़ गई है।

.

यह भी पढ़ें : IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय

.

इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली ने दबाव को और बढ़ा दिया, जहां 10 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 438 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिसके सामने घरेलू निवेशकों की 1,026 करोड़ रुपये की लिवाली भी बेअसर साबित हुई। चौतरफा बिकवाली के दौर में शिपिंग, रियल्टी और मेटल शेयरों की जमकर पिटाई हुई।

.

यह भी पढ़ें : चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन

कोचीन शिपयार्ड और गोदरेज प्रॉपर्टीज के शेयर 6-6 फीसदी तक टूट गए, जबकि लोधा डेवलपर्स में 5 फीसदी की भारी गिरावट आई। वहीं मेटल स्पेस में हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान जिंक के शेयर 4-4 फीसदी फिसल गए। इसके साथ ही एनएसीएल में 4 फीसदी, मुथूट फाइनेंस में करीब 4 फीसदी और डिक्सन टेक्नोलॉजीज में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।