PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

जिस मोहना ने की सिद्धू मूसेवाला की रेकी, उसे राजा वड़िंग ने किया था कांग्रेस पार्टी में शामिल,

sidhu moose wala murder political connection gangster manmohan singh mohana Punjab Chandigarh PTB Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मानसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना का सियासी कनेक्शन उजागर हुआ है। मोहना को कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस में शामिल करवाया था। राजा वड़िंग अब पंजाब में कांग्रेस के प्रधान हैं। मोहना पर पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रेकी का शक है। उसके घर 4 लोग भी ठहरे थे। जिन पर शार्प शूटर होने का संदेह है। ऐसे में अब इसको लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना अकाली दल से जुड़ा हुआ था। पंजाब चुनाव के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुआ। उसकी फोटो कांग्रेस की बुढलाडा से उम्मीदवार रणवीर कौर ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या वह मूसेवाला के नजदीक जाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुआ था। मूसेवाला भी मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे।

मनमोहन मोहना मानसा का रहने वाला है। उस पर कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। बुढलाडा ट्रक यूनियन प्रधान दर्शन सिंह के मर्डर के केस में वह जेल में बंद है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उससे पूछताछ के बाद ही मोहना का नाम सामने आया। पुलिस उसे लॉरेंस के सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है ताकि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स का पता लगाया जा सके।

Latest News