PTB News

Latest news
देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा हुआ Free, किसी भी वाहन चालक से नहीं लिया जा रहा Toll सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से सीधे इनकार, CJI ने कहा - समय न करें बर्बाद राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी हिमाचल में बारिश से हुई भारी तबाही, चंबा में चलती गाड़ी पर दरका पहाड़ ‘NEET Exam को लेकर CM थलपति विजय की पार्टी ने कर दी विद्यार्थियों के हित में बड़ी मांग ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें

अब काली माता मंदिर की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, कुछ देर में पहुंचने वाले हैं केजरीवाल,

khalistan zindabad slogans found wall kali mata temple in sangrur Punjab CM delhi arvind kejriwal

PTB Big न्यूज़ संगरूर : पंजाब के संगरूर में लोकसभा उपचुनाव के बीच काली माता मंदिर के गेट पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। इसका पता चलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पेंट कर नारे मिटा दिए गए। संगरूर में चुनाव आचार संहिता लागू हैं और 23 जून को मतदान होना है।

आज ही पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल संगरूर आ रहे हैं। वह इस मंदिर में भी माथा टेकने आ सकते हैं। ऐसे में इस तरह की हरकत से कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

जिस जगह पर नारे लिखे गए, उसके सामने कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। इस वजह से नारे किसने लिखे, इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब मंदिर को आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV खंगालने में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।