PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बड़ी ख़बर : बंद हो जाएगा गूगल का पेमेंट ऐप GPay, जाने पूरा मामला

tech-auto-googles-payment-app-gpay-will-be-closed-big-news

.

PTB Business न्यूज़ वॉशिंगटन : टेक कंपनी गूगल ने ऑनलाइन मनी ट्रांजैक्‍शन के लिए इस्‍तेमाल की जाने वाली अपने पेमेंट ऐप GPay को बंद करने का ऐलान किया है। गूगल का यह पेमेंट ऐप अमेरिका में 4 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी ने यह फैसला साल 2022 में लॉन्च हुए गूगल वॉलेट ऐप को प्रमोट करने के लिए लिया है। GPay के भारतीय यूजर्स को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है,

.

.

क्‍योंकि ये सिर्फ अमेरिका बंद किया गया है। 4 जून के बाद यह ऐप सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। अन्य देशों में GPay का स्टैंडअलोन ऐप अवेलेबल नहीं रहेगा। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। अमेरिका में स्टैंडअलोन गूगल पे ऐप 4 जून से यूजलेस हो जाएगा। यूजर्स गूगल वॉलेट में इन-स्टोर टैप-टू-पे और पेमेंट मेथड मैनेजमेंट जैसे पॉपुलर फीचर्स को इस्तेमाल कर सकेंगे। अमेरिका में गूगल वॉलेट का इस्तेमाल गूगल पे से 5 गुना ज्यादा है।

.

ब्‍लॉग में बताया कि गूगल पे ऐप बंद होने के बाद अमेरिकी यूजर अब ऐप के जरिए अन्‍य लोगों को न तो पैसे भेज पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने अमेरिकी यूजर्स को गूगल वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है। गूगल का कहना है कि वो यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा। यूजर्स अपने GPay बैलेंस को अपने अकाउंट में 4 जून 2024 के बाद भी ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।

.

.

ब्लॉग में गूगल ने बताया कि GPay को गूगल वॉलेट से 180 देशों में रिप्लेस कर दिया है। हालांकि, गूगल पे सर्विस को यूजर्स गूगल वॉलेट ऐप के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। GPay के जरिए न सिर्फ डेबिट और क्रेडिट कार्ड टॉप-अप किया जाता है। बल्कि, गूगल का यह ऐप ट्रांसपोर्ट पास, स्टेट आईडी, ड्राइवर लाइसेंस, वर्चुअल कार कीज समेत कई सर्विस उपलब्ध कराता है। यह पहला मौका नहीं है, जब गूगल ने पेमेंट ऐप को बंद करने का फैसला किया है।

.

कंपनी ने साल 2011 में गूगल वॉलेट लॉन्च किया था। इसके बाद गूगल ने 2015 में एंड्रॉयड पे ऐप लॉन्च किया था, जिसमें गूगल वॉलेट को इंटिग्रेट किया गया था। गूगल ने इसके बाद 2016 में गूगल वॉलेट कार्ड बंद कर दिया था। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपनी सभी सर्विस को गूगल वॉलेट में इंटिग्रेट करने का फैसला किया है। गूगल ने भारत में पहले Tez ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम बाद में गूगल पे कर दिया गया था। अब यह GPay के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल है। भारत में गूगल पे ऐप के जरिए UPI पेमेंट किया जा सकता है।

.

Latest News