PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : रूह कंपा देने वाली वारदात, लड़की के मंगेतर ने की मां-बेटी की बेरहमी से ह’त्या,

another-horrifying-incident-in-punjab-murder-case

.

.

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते थाना दुगरी इलाके में लड़की के मंगेतर द्वारा मां-बेटी की हत्या कर दी गई। खबर पता चलते ही इलाके में दहशत का माहौल हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

.

.

मृतकों की पहचान पुष्पा (55) और उनकी बेटी प्रदीप (20) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक पुष्पा अपने बेटे और बेटी के साथ फुटपाथ पर रहती थी और खिलौने बेचने का काम करती थी।

.

.

कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी प्रदीप की सगाई आरोपी अमनदीप से की थी। इसके बाद दोनों परिवारों में किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके चलते लड़की रिश्ता तोड़ना चाहती थी। इसी के चलते अमनदीप ने चाकू से वार कर मां-बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद जब वह भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

.

.