Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
Three times the tax will take place at the hostel

घर में हॉस्टल बनाने पर लगेगा तीन गुना टैक्स,

.

.

Three times the tax will take place at the hostel

होर्डिंग वाले मकान में भी देना होगा कॉमर्शियल हाउस टैक्स, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ लखनऊ : घर में छात्रावास खोलना अब महंगा पड़ेगा / नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने उन सभी भवनों पर तीन गुना हाउस टैक्स लगाने के आदेश दिए हैं, जिनका इस्तेमाल हॉस्टल के तौर पर कामर्शियल रूप से किया जा रहा है /

.

दरअसल, वर्ष 2014 से लागू नई नियमावली में स्कूल-कॉलेजों से संबंधित उन भवनों को छात्रावास मानकर आवासीय का एक गुना टैक्स लगाने का प्रावधान किया गया है / इसी प्रावधान की आड़ लेकर नगर निगम में निजी भवनों का भी छात्रावास के तौर पर आवासीय का एक गुना पर गृहकर निर्धारण किया जाने लगा, जिनका संचालन व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है /

.

.

ये किसी शिक्षण संस्था के अधिकृत छात्रावास नही हैं / इससे नगर निगम को हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है / शहर में ऐसे भवनों की तादाद करीब पांच हजार हो सकती है / इसकी जानकारी के बाद नगर आयुक्त ने ऐसे व्यावसायिक उपयोग वाले ऐसे छात्रावासों का गृहकर निर्धारण आवासीय का तीन गुना में करने का आदेश जारी किया है /

.

.

शहर में लेसा के करीब 14 हजार ट्रांसफॉर्मर फुटपाथ, पार्क या नगर निगम की जमीन पर लगे है / हालांकि वह इनका किराया नगर निगम को नहीं देता, जबकि नगर निगम अन्य एजेंसियों से उसका पैसा लेता है / चाहें वह निजी व्यक्ति या कंपनी को फुटपाथ या पार्क में ट्रांसफॉर्मर लगाने या फोन कंपनी का टावर लगाने का मामला हो, मगर लेसा न तो अनुमति लेता है और न ही किराया देता है /

.

यह तब है जब स्ट्रीट लाइट का बिल कॉमर्शियल रेट से भी अधिक पर वसूल करता है / इन सबको देखते हुए अब लेसा से भी किराया वसूल किया जाएगा /

.

इसके लिए पूरे शहर में पार्क, फुटपाथ या निगम की जमीन पर लगे ट्रांसफार्मर का सर्वे होगा और यह कितनी जमीन पर लगे है, इसका ब्यौरा जुटाया जाएगा / इसके बाद लेसा से किराया वसूल किया जाएगा /

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

Three times the tax will take place at the hostel