PTB News

Latest news
जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की जेल में आखिर कैसे गुजरी रात, हुए भावुक, पंजाब में उप-चुनाव की हुई घोषणा, 19 जून को होगी वोटिंग, किस-किस पार्टी ने किस-किस नेता को उतारा चुना... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਇਓਲੌਜੀਕਲ ਡਾਈਵਰਸਟੀ ਦਿਵਸ, इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा के तत्वावधान में “टेक्नोलॉजी इन एजुकेशन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन, कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला, जालंधर से सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के घर पर पड़ी विजिलेंस विभाग की रेड, मचा हड़कंप, PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी प्रतिभा खोज परीक्षा (सी... बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फाउंडर डायरेक्टर स... हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट,
Translate

पंजाब से बड़ी ख़बर, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल के कर्मचारी को किया गिरफ्तार,

vigilance bureau arrests civil hospital bathinda employee charges corruption

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए शुरू की गई भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर लोगों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। फलस्वरूप विजीलैंस ब्यूरो को प्राप्त शिकायतों के आधार पर ब्यूरो ने आज सिविल अस्पताल बठिंडा में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कई लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करके पैसे ऐंठने के आरोप लगाये थे।

आज यहां यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडियां निवासी निर्गुण सरगुन ग्याता सिंह ने इस हेल्पलाइन पर आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। विजिलेंस ने गहन जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वीरिंदर सिंह ने शिकायतकर्ता निर्गुण सरगुन ग्याता सिंह से दो किश्तों में डेढ़ लाख रुपये (कुल 3 लाख रुपये) लिये थे। इसके अलावा गुरमेल सिंह पुत्र मिठू सिंह, मेहरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, तारा सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जगदीप सिंह पुत्र बाबू सिंह आदि से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई और

प्रत्येक व्यक्ति से 2.5 लाख रुपये बहादुरगढ़ जंडियां निवासी गुरलाल सिंह पुत्र तारा सिंह द्वारा रुपये प्राप्त किये। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज बठिंडा में मामला क्रमांक 3 दिनांक 11-07-2022 तहत आईपीसी की धारा 420 एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Latest News