10 workers burnt in Strong blast in factory furnace Many workers scorched Fatehgarh Sahib Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ती लोहा मंडी (मंडी गोबिंदगढ़) में इंडस्ट्रियल यूनिट की एक भट्टी में हुए भयानक विस्फोट में दस के करीब मजदूरों के झुलस जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमाके में दस मजदूर बुरी तरह झुलस गए तथा उन्हें चंडीगढ भेजा गया / इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है / धमाका उस समय हुआ जब मजदूर भट्टी के समीप काम कर रहे थे तथा उसमें कबाड पिघल रहा था / विस्फोट होने पर पिघलता लोहा उन पर जा गिरा जिससे वह बुरी तरह झुलस गए /
इनमें से छह मजदूरों को गंभीर हालत में चंडीगढ के सरकारी मेडीकल अस्पताल में रैफर किया है तथा अन्य चार को मंडी गोबिंदगढ़ भर्ती कराया है / मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने दी / उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों को ही चंडीगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
10 workers burnt in Strong blast in factory furnace Many workers scorched Fatehgarh Sahib Punjab




































