PTB News

Latest news
Punjab : गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में विवाद के बाद निहंग सिंह की गर्द/न पर किरपान मार की दूसरे न... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद...

अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रोए दादा कहा – कैप्टन की भूमिका की हो जांच

himachal pardesh merchant navy cadet aditya sharma body awaiting return us attack oman hamirpur

PTB Sad न्यूज़ हमीरपुर : अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिला के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के परिजन बेटे के पार्थिव शरीर का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल ने बताया कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई कि बेटे का शव कब स्वदेश लाया जाएगा। संजीव लखनपाल ने बताया कि बीती शाम तक आदित्य का शव जहाज में ही था।

.

.

himachal pardesh merchant navy cadet aditya sharma body awaiting return us attack oman hamirpur

.

उन्हें बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिप से शिफ्ट किया जा रहा है। इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। आदित्य के सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) बताई जा रही है। आदित्य के दादा के भाई अशोक कुमार ने बताया कि कैप्टन को वार्निंग की दी गई थी कि ‘शिप’ को आगे न ले जाए। ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि किस कैपेस्टी में वह (कैप्टन) शिप समुद्र में आगे ले गया।

.

यह भी पढ़ें : Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

.

उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान अशोक कुमार फूट-फूट कर रोए। उधर, आदित्य के घर में मातम पसरा हुआ है। इकलौते बेटे को खोने के गम में माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं। मगर बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि आदित्य का पार्थिव शरीर कब तक घर पहुंचेगा।

.

यह भी पढ़ें : पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

.

यह भी पढ़ें : गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

.

यह भी पढ़ें : निशानेबाजी के ‘गोल्डन बॉय’ जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक