PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी,

पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान

Cockroach sounds the bugle for nationwide movement over paper leaks and exam controversies

PTB Big न्यूज़ पुणे : देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक के मामलों ने अब एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान का शंखनाद कर दिया है। सीजेपी का साफ कहना है कि जब तक एक करोड़ से अधिक छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते,

.

.

तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि यह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर संगठन अपना ‘शिक्षा घोषणापत्र’ भी जारी कर रहा है। इस मेनिफेस्टो का मुख्य फोकस भविष्य में पेपर लीक की घटनाओं को रोकना, समय पर परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करना,

.

.

भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता लाना और परीक्षा प्राधिकरणों की जवाबदेही तय करना है। दीपके ने स्पष्ट किया कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में होगा। इस बड़े छात्र आंदोलन में मशहूर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भी शामिल होने की बात कही गई है। छात्रों के हक की यह लड़ाई सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं रहने वाली है। सीजेपी के अनुसार, यह राष्ट्रीय अभियान पुणे से शुरू होकर जयपुर, लखनऊ, अमृतसर और बेंगलुरु जैसे

.

यह भी पढ़ें : Epstein से मुलाकात मेरी सबसे बड़ी भूल थी, ब्लैकमेल की थी कोशिश, बिल गेट्स का बड़ा खुलासा

.

कई प्रमुख शहरों से गुजरेगा और अंत में 20 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन के रूप में समाप्त होगा। दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका संगठन बातचीत के लिए पूरी तरह खुला है, लेकिन प्रशासन उनकी बात सुनने के बजाय उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ही सस्पेंड कर रहा है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि CJP देश के लिए एक बड़ा संदेश है। सरकार युवाओं की ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकती और उन्हें फर्जी बताने के बजाय उनकी असली समस्याओं को समझना होगा।

.

यह भी पढ़ें : Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

.