.
15 students of St. Soldier selected in L&T Financial Services Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के साथ रोजगार भी प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ग्रेजुएट और एम.बी.ऐ के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया / इस प्लेसमेंट ड्राइव में एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी पहुँची /
..
इस अवसर पर छात्रों का चयन करने के लिए कंपनी के एच.आर ज़ोनल हैड बुध सिंह और उनकी टीम विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रिंसिपल रणबीर सिंह द्वारा किया गया / बुध सिंह ने कंपनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एल एंड टी फाइनेंसियल सर्विसेज भारत की अग्रणी एन.बी.एफ.सी ब्रांडों में से एक हैं जो कि ग्रामीण, हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में फाइनेंसियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज प्रदान करती है /
.उन्होंने बताया कि कंपनी म्यूच्यूअल फंड्स में प्रोडक्ट्स और इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की सेवाऐं प्रदान करती है / प्लेसमेंट ड्राइव में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के 100 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया जिनके चयन के लिए स्क्रीनिंग, साइकोमेट्रिक और एच.आर राउंड्स करवाए गए, जिसमें 15 छात्रों प्रभजोत सिंह, जसमीत सिंह, ऋतिक वर्मा, उमर फ़ारूक़,
.मालिक इश्फाक अहमद, प्रभजोत कौर, मुन्ना पासवान आदि का फ्रंट लाइन अफसर के लिए 2 लाख प्रति वर्ष पैकेज साथ ही इंसेंटिव+मेडिक्लेम+ एक्सीडेंटल इन्शुरन्स पर चयन किया गया / प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्रों को मेहनत से काम कर नाम चमकाने को कहा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
15 students of St. Soldier selected in L&T Financial Services Jalandhar




































